हैदराबाद टेस्ट: वेस्टइंडीज की पारी 311 पर समाप्त, उमेश यादव ने लिए छह विकेट

वेस्टइंडीज ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए हैं.

टीम इंडिया (Photo Credit-PTI)

हैदराबाद: वेस्टइंडीज ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज को आउट करने में भारत के उमेश यादव का सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने छह विकेट अपने नाम किए. मेहमान टीम के लिए सबसे ज्यादा 106 रन रोस्टन चेज ने बनाए. कप्तान जेसन होल्डर ने 52 रनों का योगदान दिया.

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 295 रनों के साथ की थी. दूसरे दिन उसके तीनों विकेट उमेश ने ही लिए. चेज अपने टेस्ट करियर के चौथे शतक से सिर्फ दो रन दूर थे. उन्होंने दिन के पहले ओवर में एक रन लिया. इसी ओवर में उमेश ने देवेंद्र बिशू (2) को पवेलियन भेज दिया. अगले ओवर में चेज ने अपना शतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वाले ओवर में वह उमेश की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 189 गेंदें खेली और आठ चौकों के अलावा एक छक्का लगाया.

अगली गेंद पर उमेश ने शेनन गेब्रिएल को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा विंडीज की पारी का अंत किया. उमेश ने दो लगातार विकेट लिए हैं. वह अब अगली पारी में हैट्रिक पर होंगे. उनके अलावा भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन, रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी