पाकिस्तानी कप्तान Babar Azam का बड़ा बयान, कहा- कप्तान बनने के बाद मेरे प्रदर्शन में सुधार हुआ

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का कहना है कि टीम की कमान संभालने के बाद उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बाबर ने इस बात को खारिज किया कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने से उनके प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है.

बाबर आजम (Photo Credits: Getty Images)

इस्लामाबाद, 27 जुलाई: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का कहना है कि टीम की कमान संभालने के बाद उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बाबर ने इस बात को खारिज किया कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने से उनके प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है. बाबर पिछले साल नवंबर में टीम के टेस्ट कप्तान बनाए गए थे. बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कहा, "मेरे ख्याल से यह जानना जरूरी है कि कप्तानी क्या है. यह खिलाड़ियों का मैदान पर मनोबल बढ़ाने की बात है. जब गेंदबाज हिट कर रहा हो तो आपको उनका समर्थन करना चाहिए. वैसे ही बल्लेबाज स्कोर नहीं बना पा रहा है तो आपको उसका साथ देना चाहिए."

उन्होंने कहा, "मैं जब से कप्तान बना हूं, गलती और उम्मीदों की मात्रा बढ़ गई है. मैं हर मैच में प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. मैंने जिस दिन से टीम की कमान संभाली है, मेरे प्रदर्शन में सुधार हुआ है. मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया है. उम्मीद करता हूं कि मैं इसे आगे भी जारी रख सकूं और सुधार करूं."

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK ODI Series: बाबर आजम ने वनडे में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, Virat Kohli आसपास भी नहीं

कप्तान ने कहा, "हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला है और हमारा रिकॉर्ड उनके खिलाफ बेहतर रहा है. हमने इंग्लैंड में एक अलग तरह का क्रिकेट खेला. हमारा लक्ष्य भयमुक्त होकर खेलना है. विंडीज की टीम अलग संयोजन बैठा सकती है. हम भी ऐसा ही करने वाले हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड