एजेंसी न्यूज

India vs Australia 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से कैसे हार गया भारत? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई बड़ी वजह

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में आस्ट्रेलिया से मिली 21 रन की हार के लिये अपनी बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया जिसकी वजह से टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-2 से गंवा दी.

India vs Australia 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से कैसे हार गया भारत? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई बड़ी वजह
(Photo Credit : Twitter)

चेन्नई, 22 मार्च: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में आस्ट्रेलिया से मिली 21 रन की हार के लिये अपनी बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया जिसकी वजह से टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-2 से गंवा दी.

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि लक्ष्य बड़ा था. विकेट दूसरी पारी में हालांकि थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया था. पर मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की. साझेदारियां महत्वपूर्ण होती हैं और आज हम इन्हें बनाने में असफल रहे. ’’ India vs Australia: भारत को तीसरे वनडे में मिली हार, ऑस्ट्रेलिया से मात खाने के बाद सीरीज के साथ नंबर-1 की रैंकिंग भी गंवाई

उन्होंने कहा, ‘‘हम जिस तरह से आउट हुए, वह निराशाजनक रहा. हम इसी तरह के विकेट पर खेलते हुए बड़े हुए हैं. कभी कभार आपको खुद को मौका देना होता है. ’’

रोहित ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण था कि एक बल्लेबाज अंत तक खेलता रहे. लेकिन हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे थे. पर ऐसा हुआ नहीं. हमने जनवरी से नौ वनडे खेले हैं, हम उनसे काफी सकारात्मक चीजें ले सकते हैं. यह पूरी टीम की हार है. ’’

एडम जम्पा ने 45 रन पर चार विकेट लेकर भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया, उन्हें ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यहां सफलता मिली है. यहां आकर खेलना बड़ी चुनौती है. एशटन एगर ने मैच का रूख बदल दिया. ’’ वहीं मिचेल मार्श को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया जिन्होंने तीन मैचों में 194 रन बनाये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).