'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने लगाया ऐसा छक्का, गेंदबाज भी देखकर रह गया हैरान. देखें वीडियो

भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले युवराज सिंह ने इंडिया-मालदीव फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज में एयर इंडिया की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में केवल 17 रन ही बना पाए.

युवराज सिंह (Photo Credits: Twitter)

ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले युवराज सिंह ने इंडिया-मालदीव फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज में एयर इंडिया की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में केवल 17 रन ही बना पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि सब ग्राउंड में बैठे सभी दर्शक हैरान रह गए.

जी हां युवराज सिंह ने एयर इंडिया की तरफ से खेलते हुए पारी के 9वें ओवर में एक अजीबोगरीब शॉट खेला, जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर ये शॉट काफी वायरल हो रहा है. लोग युवराज के इस शॉट की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.

बता दें कि मैच के दौरान युवराज सिंह ने इस छक्के को जड़ने के लिए बेहद अजीबो-गरीब शॉट खेला. युवी के इस शॉट को देखकर दर्शकों के साथ-साथ गेंदबाज भी हैरान रह गया. युवराज सिंह का यह शॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. युवराज सिंह ने रिवर्स शॉट खेलते हुए यह छक्का जड़ा.

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2019: देखें युवराज सिंह की कमाई का ग्राफ कैसे लगातार घटा

ज्ञात हो कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2019) में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा हैं. खिलाड़ियों की नीलामी के पहले चरण में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था। बाद में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा।

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड