Virat Kohli का खराब फॉर्म जारी, बिना कोई शतक मारे साल 2021 का किया अंत

इसके साथ, कोहली ने 11 टेस्ट में 28.21 के मामूली औसत से 536 रन बनाकर 2021 का अंत किया. उन्होंने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार अर्धशतक ही बनाए हैं. भारतीय कप्तान ने आखिरी बार 23 नवंबर 2019 को एक अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था, जहां उन्होंने ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/ICC)

सेंचुरियन: भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार को यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में अपनी दोनों पारियों में बिना कोई शतक लगाए साल 2021 का अंत किया. 33 वर्षीय कोहली पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में 18 रन बनाकर मार्को जेनसेन की गेंद पर आउट हो गए. IND vs SA 1st Test Day 4: लंच ब्रेक के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 18 रन बनाकर मार्को जेन्सेन का हुए शिकार

इसके साथ, कोहली ने 11 टेस्ट में 28.21 के मामूली औसत से 536 रन बनाकर 2021 का अंत किया. उन्होंने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार अर्धशतक ही बनाए हैं. भारतीय कप्तान ने आखिरी बार 23 नवंबर 2019 को एक अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था, जहां उन्होंने ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी.

स्टार बल्लेबाज ने लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है, क्योंकि 2020 में कोविड-19 के कारण ज्यादा मैच न होने से भी वह यह कारनामा करने से चूक गए थे. विशेष रूप से 2021 कोहली के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है, क्योंकि उन्होंने भारत की टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, जिसके बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े