Virat Kohli: 'किंग' कोहली के निशाने पर ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ कर सकते हैं बड़ा धमाल; देखें आकंड़े

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शतक जड़ते ही सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 78 शतक दर्ज हैं. धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है. फिर 'किंग' कोहली भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

Virat Kohli, ODI World Cup 2023: टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली (Virat Kohli) वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में धमाल मचा रहे हैं. अब विराट कोहली की नजरें एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर हैं. न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में विराट कोहली ये कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला धर्मशाला (Dharmashala) में खेला जाएगा.

सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी

नंबर तीन पर सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं. रविवार यानी 22 अक्टूबर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाना है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी. IND vs NZ, World Cup 2023: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां देखें दिलचस्प आकंड़ें

विराट कोहली के नाम हैं 48 वनडे शतक

बता दें कि 34 साल के विराट कोहली का बल्ला इस वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहा हैं. विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर से बस एक कदम पीछे हैं. सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 49 शतक लगाए हैं. हालांकि विराट कोहली ने 285 जबकि सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

एक शतक और महारिकॉर्ड की बराबरी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शतक जड़ते ही सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 78 शतक दर्ज हैं. धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है. फिर 'किंग' कोहली भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में विराट कोहली बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने 247 वनडे पारियों में 31 शतक जड़ें हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\