IND vs NZ 3rd ODI Match 2020: हार से निराश विराट कोहली ने कहा- मैदान पर हम अपनी काबिलियत साबित नहीं कर सके

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 0-3 से गंवाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैदान पर उनके साथी अपनी काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर सके. न्यूजीलैंड ने मंगलवार को यहां के बे ओवल मैदान पर भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

India vs New Zealand 3rd ODI Match 2020: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 0-3 से गंवाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैदान पर उनके साथी अपनी काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर सके. न्यूजीलैंड ने मंगलवार को यहां के बे ओवल मैदान पर भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की. कीवी टीम ने 0-5 से टी-20 सीरीज गंवाने के बाद शानदार वापसी कर भारत को 14 साल बाद किसी द्विपक्षीय सीरीज में क्वीन स्वीप पर बाध्य किया.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "पहले मैच में हम दौड़ मे थे. सभी तीन मैचों में हमारा कम्पोजर और हमारी फील्डिंग स्तरीय नहीं थी. हमने जिस तरह से वापसी की, वह सकारात्मक है लेकिन फील्ड के अंदर हम अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके."

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Match 2020: मैच तो हारी टीम इंडिया मगर लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर के ये रिकॉर्ड हमेशा रहेंगे याद

कोहली ने कहा कि वनडे सीरीज में कीवी टीम के कुछ सदस्यों के लिए अच्छा अनुभव वाली रही. बकौल कप्तान, "टी-20 सीरीज में हमने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वनडे सीरीज कीवी टीम के कुछ साथियों के लिए उपलब्धि भरी रही. उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की. टेस्ट चैम्पियनशिप को देखते हुए हर एक मैच अहम था. मुझे लगता है कि हमारी टेस्ट टीम काफी संतुलित है लेकिन हमें सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरना होगा." दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है, जिसी शुरुआत 21 फरवरी से होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, पाकिस्तान की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, सुपर 8 में जाना लगभग तय; यहां देखें IND बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

\