Weather Forecast Today, February 13: मुंबई, दिल्ली समेत इन शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम, IMD का ताजा अपडेट
13 फरवरी को देश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे IMD के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें, खासकर पहाड़ी और कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है.
नई दिल्ली: देशभर में मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 फरवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ खास तारीखों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, कई बड़े महानगरों में आज मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. Mumbai Rains Weather Forecast: मुंबई में आज का मौसम कैसा रहेगा? होगी झमाझम बारिश या खिलेगी धुप, यहां पढ़े अनुमान
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
IMD ने बताया कि 13, 16 और 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसका असर खासतौर पर हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल सकता है.
उत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.
घने कोहरे को लेकर चेतावनी
IMD ने यह भी कहा है कि मेघालय में 13 फरवरी तक, हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है.
बड़े शहरों का आज का मौसम कैसा रहेगा
मौसम पूर्वानुमान सेवा विंडी (Windy) के अनुसार आज कई बड़े शहरों में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
मुंबई: मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं.
दिल्ली: शुष्क मौसम, सुबह हल्की ठंड.
चेन्नई: मौसम सामान्य, बारिश का अनुमान नहीं.
बेंगलुरू: बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं.
हैदराबाद: मौसम शुष्क, कोई चेतावनी नहीं.
कोलकाता: सामान्य मौसम, बारिश की संभावना नहीं.
शिमला: ठंड बनी रहेगी, लेकिन आज बारिश या बर्फबारी का अलर्ट नहीं.
13 फरवरी को देश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे IMD के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें, खासकर पहाड़ी और कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है.
Mumbai Weather Today, February 13
Delhi Weather Today, February 13
Chennai Weather Today, February 13
Bengaluru Weather Today, February 13
Hyderabad Weather Today, February 13
Kolkata Weather Today, February 13
Shimla Weather Today, February 13
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2026 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

