विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर 1 बल्लेबाज , स्टीव स्मिथ को पछाड़ा

गौरतलब हो कि कोहली वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी पहले स्थान पर हैं. ऐसे में अब वह टेस्ट में नम्बर-1 रहने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं

कप्तान विराट कोहली ( Photo Credit: ANI )

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने टीम इंडिया को भले ही रन से एजबेस्टन टेस्ट में 31 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. लेकिन उसके बाद भी कप्तान विराट कोहली का रुतबा घटा नहीं है. विराट कोहली ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक ठोकर टेस्ट में नबर 1 के बल्लेबाज बनने का तमगा हासिल कर लिया है. विराट कोहली 2011 में सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को नंबर 1 तमगा छीन लिया है. विराट कोहली ने एजबेस्टन में बेहतरीन पारी खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाने के साथ 200 रन भी बनाए. जिसके कारण विराट कोहली के आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 934 अंक हो गए हैं और उन्हें पहला स्थान मिल गया है. ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ 929 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

गौरतलब हो कि कोहली वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी पहले स्थान पर हैं. ऐसे में अब वह टेस्ट में नम्बर-1 रहने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें सुनील गावस्कर, दिलिप वेंगेस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का नाम शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू