Virat Kohli New Milestone: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास अनोखा कीर्तिमान बनाने का सुनहरा मौका है, इस मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे

इस वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान 18 जनवरी को हो गया हैं. वनडे सीरीज में विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी. विराट कोहली के नाम पर ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. विराट कोहली टीम इंडिया की बल्लेबाजी ऑर्डर की मजबूत रीढ़ हैं. अब आगामी वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका हैं.

विराट कोहली (Photo credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ODI Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) और तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए 22 दिसंबर को इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 और वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. जबकि, 11 जनवरी को टीम इंडिया का भी ऐलान हो गया हैं. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच छह फरवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी. India vs England, T20I Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे दूसरे बल्लेबाज

इस वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान 18 जनवरी को हो गया हैं. वनडे सीरीज में विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी. विराट कोहली के नाम पर ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. विराट कोहली टीम इंडिया की बल्लेबाजी ऑर्डर की मजबूत रीढ़ हैं. अब आगामी वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका हैं.

इस मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के 36 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 1340 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं. टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मामले में सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 1455 रन हैं. अब अगर वनडे सीरीज में विराट कोहली 116 रन बना लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे. इसके साथ ही विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

एमएस धोनी- 1546 रन

युवराज सिंह- 1523 रन

सचिन तेंदुलकर- 1455 रन

विराट कोहली- 1340 रन

सुरेश रैना- 1207 रन

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे कर सकते 14000 से ज्यादा रन

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी उठा चुके हैं. विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए साल 2008 में वनडे में डेब्यू किया था. इसके बाद शानदार प्रदर्शन से विराट कोहली ने अपनी एक अलग जगह बनाई. विराट कोहली अभी तक टीम इंडिया के लिए कुल 295 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 13906 रन निकल चुके हैं, जिसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा.

Share Now

Tags

1st T20I Match Ajit Agarkar bcci press conference BCCI TV Champions Trophy Champions Trophy 2025 champions trophy 2025 india squad Champions Trophy 2025 Schedule champions trophy india squad 2025 champions trophy india squad announcement 2025 champions trophy squad india ct 2025 india squad ct squad india Eden Gardens Eden Gardens Pitch Report Eden Gardens Pitch Update Eden Gardens Weather Update England england national cricket team ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 icc champions trophy 2025 india squad icc champions trophy india squad 2025 ind squad for champions trophy 2025 IND vs ENG Ind vs Eng 1st T20 IND vs ENG 1st T20I IND vs ENG 1st T20I Live Streaming IND vs ENG 1st T20I Live Streaming In India IND Vs Eng T20 Match IND Vs Eng T20 Match Updates IND vs ENG Ticket Price IND vs ENG Tickets India india champions trophy squad india champions trophy squad 2025 india champions trophy squad announcement INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India Squad India Squad For Champions Trophy 2025 india team for champions trophy India vs England India vs England 1st T20I Match India Vs England Head To Head At Eden Gardens indian squad for champions trophy 2025 indian team for champions trophy Kolkata Weather Kolkata Weather Report Kolkata weather update Mohammed Shami Suryakumar Yadav T20I series T20I Series 2025 Team India team india champions trophy squad Team India vs England इंग्लैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ईडन गार्डन्स ईडन गार्डन्स पिच अपडेट ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट ईडन गार्डन्स मौसम अपडेट कोलकाता मौसम कोलकाता मौसम अपडेट कोलकाता मौसम रिपोर्ट टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मोहम्मद शमी सूर्यकुमार यादव

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\