क्रिकेट

विराट कोहली के हमशक्ल का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

मशहूर हस्तियों के हमशक्ल की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. करण जौहर, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट , सैफ अली खान जैसे कई सितारों की तरह हूबहू दिखने वाले लोगों की फोटोज सामने आ चुकी हैं. अब भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस सूची में शामिल हो चुका है

विराट कोहली के हमशक्ल का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
विराट कोहली के हमशक्ल का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल (Photo Credits: Twitter)

मशहूर हस्तियों के हमशक्ल की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. करण जौहर, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट , सैफ अली खान जैसे कई सितारों की तरह हूबहू दिखने वाले लोगों की फोटोज सामने आ चुकी हैं. अब भारतीय कप्तान विराट कोहली (Indian Captain Virat Kohli) का नाम भी इस सूची में शामिल हो चुका है. विराट के हमशक्ल का टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बिल्कुल विराट की तरह दिखता है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक लव ट्रायंगल को दर्शाया गया है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे तब आप भी कुछ देर के लिए हैरान रह जाएंगे क्योंकि उस व्यक्ति के फीचर्स बिल्कुल विराट से मिलते हैं. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- ICC Cricket World Cup 2019: विराट कोहली को आर्शीवाद देने के लिए उनके स्कूल ने भेजी मिट्टी

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में शानदार प्रदर्शन किया था. विराट ने लगातार 5  मैचों में 5 अर्धशतक लगाए थे. सचिन तेंदुलकर ने अपनी वर्ल्ड कप की ड्रीम 11 में विराट को जगह दी थी. हालांकि, विराट की कप्तानी में भारत वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा. सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के सामने हार का सामना करना  पड़ा. उस मैच में विराट मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).