क्रिकेट

Video: लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद नाराज दिखे संजीव गोयनका, मैदान पर केएल राहुल की लगा दी क्लास, देखें वीडियो

8 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ले 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विक्की से हरा दिया.

Video: लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद नाराज दिखे संजीव गोयनका, मैदान पर केएल राहुल की लगा दी क्लास, देखें वीडियो
संजीव गोयनका, केएल राहुल (Photo: X)

8 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से हरा दिया. इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकशान 165 रन बनाए थे. हैदराबाद ने 166 रन के लक्ष्य को सिर्फ 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और वह भी बिना कोई विकेट खोए. सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने क्रमश: नाबाद 89 और 75 रन बनाए. हेड ने अपने 89 रनों की पारी सिर्फ 30 गेंदों में खेली. जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया. यह भी पढ़ें: Nitish Rana Playing Turf-Cricket: नितीश राणा ने पत्नी साची मारवाह के साथ खेला टर्फ-क्रिकेट, देखें वीडियो

इस बीच शर्मनाक हार के बाद, एलएसजी के मालिक को कप्तान केएल राहुल के साथ गहन बातचीत में शामिल देखा गया। ऐसा लग रहा था जैसे संजीव गोयनका एलएसजी के लिए एक महत्वपूर्ण मुकाबले में हार से नाराज थे. गोयनका और राहुल के बीच हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है की केएल राहुल को मालिक से डांट पड़ रही थी. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

बता दें की हैदराबाद की जीत का मतलब है कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब आईपीएल 2024 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. मुंबई इंडियंस ने 12 में से सिर्फ चार मैच जीते हैं. इस दौरान, सनराइजर्स हैदराबाद अब 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स शीर्ष दो स्थानों पर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).