क्रिकेट

VID vs MUM Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 3 Live Streaming: आज विदर्भ और मुंबई के बीच तीसरे दिन का खेल, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और मुंबई के बीच तीसरे दिन का खेल आज यानी 19 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 59 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए.

VID vs MUM Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 3 Live Streaming: आज विदर्भ और मुंबई के बीच तीसरे  दिन का खेल, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
Karun Nair (Photo: X)

Vidarbha vs Mumbai Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 3 Live Streaming: रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और मुंबई के बीच तीसरे दिन का खेल आज यानी 19 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 59 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए. मुंबई की ओर से अभी आकाश आनंद 171 गेंदों में 67 रन बनाकर नाबाद हैं. जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 18 रन, सिद्धेश लाड 35 रन और शार्दुल ठाकुर ने 37 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे अपना खाता तक नहीं खोल पाए. विदर्भ की ओर से पार्थ रेखाडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं. यश ठाकुर को 2 विकेट मिला है. दोनों टीमों के लिए तीसरा दिन का खेल अहम है. मुंबई की नजरें तीसरे दिन बड़े स्कोर पर होगी.

यह भी पढें: PAK vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला खेला जाएगा, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

विदर्भ और मुंबई रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के दूसरे सेमीफाइनल के तीसरे दिन का खेल कब खेला जाएगा?

विदर्भ और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दुसरे सेमीफाइनल के तीसरे दिन का खेल आज यानी 19 फरवरी बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा.

विदर्भ और मुंबई रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के दूसरे सेमीफाइनल के तीसरे दिन का खेल कहां देखें?

विदर्भ और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरे सेमीफाइनल के तीसरे दिन का खेल टीवी पर भारत में प्रसारण नहीं हो रहा है. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

विदर्भ: अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, पार्थ रेखाडे, दानिश मालेवार, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), हर्ष दुबे, दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर, नचिकेत भुटे

मुंबई: आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).