PAK vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला खेला जाएगा, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 19 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में होगी.
Pakistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 19 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में होगी. जबकि टीम में फखर जमान, बाबर आजम और सलमान आगा सहित कई अनुभवी खिलाड़ी है. हाल ही में ट्राई-सीरीज खेली गई थी. जहां पाकिस्तान ने बल्ले से अच्छा दमखम दिखाया. ऐसे में कीवी टीम को पहले मैच में हराकर पाकिस्तान की नजरें 2 अंक हासिल करने पर होगी.
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने हाल में खेली गई ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान से दो बार भिड़ी थी और दोनों में हराया था. न्यूजीलैंडi अगुवाई चैंपियंस ट्रॉफी में मिचेल सेन्टनर करेंगे. इसके अलावा टीम केन विलियमसन, डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे सहित कई अनुभवी खिलाड़ी है. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज यानी 19 फरवरी बुधवार कोकराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 से खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देखें?
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), फखर जमान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, सऊद शकील
न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 07:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

