Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

भारतीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 2025 इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी शतक के साथ अपनी शुरुआत की है. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सूर्यवंशी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ आईपीएल 2025 के 47वें मैच में शानदार शतक लगाया.

Vaibhav Suryavanshi (Photo: X)

Vaibhav Suryavanshi Century: भारतीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 2025 इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी शतक के साथ अपनी शुरुआत की है. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सूर्यवंशी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ आईपीएल 2025 के 47वें मैच में शानदार शतक लगाया. वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया. हालांकि इसके तुरंत बाद वह प्रसिद्ध कृष्ण का शिकार गए. 14 वर्षीय यह खिलाड़ी अब आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी है और दूसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. जब आरआर 210 रनों का पीछा करने की कोशिश कर रहा था तब उसने कमान संभाली.

यह भी पढें: IPL 2025: इशान किशन, अभिषेक शर्मा और अन्य सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी मालदीव में वॉलीबॉल खेलते हुए आए नजर, वायरल हुआ वीडियो

सूर्यवंशी की शानदार पारी

सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत की और इशांत शर्मा की धुनाई की. इसके बाद उन्होंने हर दूसरे गेंदबाज को अपने कब्जे में ले लिया. सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की बदौलत रॉयल्स ने आठवें ओवर में ही 100 रन बना लिए. खास बात यह है कि छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 87 रन पर बिना कोई विकेट था. बता दें की 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज ने अपना शतक बनाने के लिए सिर्फ 35 गेंद लिए. उन्होंने अपने शतक के दौरान 11 छक्के लगाए.

वैभव ने आईपीएल में जड़ा सबसे तेज शतक

वैभव ने आईपीएल में यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा है. 2010 में आरआर-मुंबई इंडियंस आईपीएल मैच के दौरान पठान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंदों में शतक बनाया था. लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है. वैभव अब आईपीएल में दूसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं. जिन्होंने 30 गेंदों में 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ आरसीबी के लिए 30 गेंदों में शतक बनाया था.

वैभव ने टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने 

वैभव ने टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर होने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया (उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार). उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज विजय हरि ज़ोल का रिकॉर्ड तोड़ा. जो 2013 में 18 साल की उम्र में टी20 शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड