UP W vs DC W WPL 2025 Dream11 Team Prediction: आज यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला, यहां जानें पिच रिपोर्ट और ड्रीम11 टीम

महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का छठवां मैच यूपी वारियर्स महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच आज यानी 19 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. यूपी वारियर्स महिला का दूसरा मैच है. यूपी वारियर्स महिला को अपने पहले मैच में गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

यूपी वारियर्स महिला (Photo Credits: Twitter)

UP Warriorz Women Cricket Team vs Delhi Capitals Women Cricket Team

6th Match, WPL 2025 Dream11 Team Prediction: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का छठवां मैच यूपी वारियर्स महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच आज यानी 19 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. यूपी वारियर्स महिला का दूसरा मैच है. यूपी वारियर्स महिला को अपने पहले मैच में गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन दूसरे मैच यूपी की कोशिश वापसी करने पर होगी. दीप्ति शर्मा की अगुवाई में यूपी की नजरें अपनी पहली जीत पर होगी. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक दो मैच खेला है. जिसमें एक में हार का सामना करना पड़ा है और एक में जीत दर्ज की है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग के हाथों में होगी. जेमिमा रोड्रिग्स, नाबेल सदरलैंड, मैरिज़ेन कप्प और जेस जोनासेन सहित कई अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं.

यह भी पढें: UP W vs DC W WPL 2025 Live Streaming: आज महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

पिच रिपोर्ट

डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया. जहां पिच बल्लेबाजों के पक्ष में ज़्यादा दिख रही थी. लेकिन, जैसे-जैसे टूर्नामेंट सीज़न के पांचवें मुक़ाबले की ओर बढ़ रहा है, शुरुआती मुक़ाबलों की तुलना में गेंदबाज़ों को ज़्यादा मदद मिलने की संभावना है. इसलिए, बल्लेबाज़ों को रन बनाने में ज़्यादा मुश्किल होगी. मंगलवार को होने वाला खेल भी ऐसा ही लग रहा है और गेंदबाज़ों के खेल पर हावी होने की संभावना ज़्यादा है. हालांकि बल्लेबाज एक बार टिक गए तो बड़ी पारी खेली खेल सकतीं हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: सारा ब्राइस। इसके अलावा उमा छेत्री भी हैं. (किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: किरण नवगिरे, शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (हरलीन देयोल की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: ताहलिया मैक्ग्रा, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, दीप्ति शर्मा, (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: शिखा पांडे ,अलाना किंग

कप्तान और उपकप्तान: दीप्ति शर्मा (कप्तान), एनाबेल सदरलैं (उपकप्तान)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

यूपी वारियर्स महिला: किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, अलाना किंग, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर/अंजलि सरवानी, क्रांति गौड़

दिल्ली कैपिटल्स महिला: शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि

Share Now

संबंधित खबरें

TATA WPL 2027 Players Retention List: मेग लैनिंग, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर अपनी-अपनी टीम में बरकरार, 27 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी में बोली

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड