Under-19 Asia Cup 2019: भारत ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से दी मात

भारत ने कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्रांउड में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के अपने तीसरे मैच में सोमवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को तीन विकेट से हरा दिया. भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है. भारत ने अपने पहले मैच में कुवैत को, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को मात दी थी.

भारत ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया (Photo Credits: BCCI)

Under-19 Asia Cup 2019: भारत ने कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्रांउड में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के अपने तीसरे मैच में सोमवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को तीन विकेट से हरा दिया. भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है. भारत ने अपने पहले मैच में कुवैत को, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को मात दी थी. भारत अब तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर कायम हैं.

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने 38.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. विजेता टीम की ओर से सलिल अरोड़ा और साश्वत रावत ने 29-29 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा अर्जुन अजाद ने 21, करण लाल ने नाबाद 13 और पूर्णाक त्यागी ने 11 रन बनाए.

अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने चार, शफीक उल्लाह गफारी ने दो और जमशीद खान ने एक विकेट लिया. इससे पहले, अफगानिस्तान की टीम 40.1 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई. अफगानिस्तान के लिए आबिद उल्लाह तानीवाल ने सर्वाधिक 39, जबकि कप्तान फरहान जखील ने 29 और शेदिक उल्लाह अतल ने 25 रन बनाए. यह भी पढ़ें- India vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, Dhoni का नाम नहीं

भारत की ओर से सुशांत मिश्रा ने 20 रन देकर सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों को आउट किया. उनके अलावा अर्थवा अनकोलकर ने चार और पूर्णाक त्यागी ने एक विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

U19 Asia Cup 2019: भारत ने सातवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप, रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को रौंदा

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी