टेस्ट में पदार्पण करेंगे भारतीय अंपायर नितिन मेनन

भारत के नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जिन्हें 27 नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के लिये मैदानी अंपायरों में रखा गया है.

नितिन मेनन (Photo Credits: IANS)

भारत के नितिन मेनन (Nitin Menon) टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जिन्हें 27 नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के लिये मैदानी अंपायरों में रखा गया है.

बीसीसीआई ने यह जानकारी दी. पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे नितिन 2005 में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश पेनल के अंपायर बने थे.

अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और लिस्ट ए मैचों में मध्यप्रदेश की नुमाइंदगी कर चुके नितिन ने 2006 में बीसीसीआई का अखिल भारतीय अंपायरिंग इम्तिहान पास किया और 2007 . 08 सत्र से घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: वर्ल्ड कप फाइनल के अंपायर कुमार धर्मसेना ने ओवरथ्रो पर मानी गलती

वह 57 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा 22 वनडे, नौ टी20 और 40 आईपीएल मैचों में अंपायर रह चुके हैं .

Share Now

संबंधित खबरें

ICC World Cup 2023 Umpires List: आईसीसी ने विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा की, जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी पैनल का हिस्सा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Ben stokes Run Out Controversy: विराट कोहली ने अंपायर नितिन मेनन को समझाने के लिए किया यह काम, लेकिन उन्होंने कर दिया इग्नोर, देखें वीडियो

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी