UGC NET June 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी, जानें आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख

NTA ने बताया कि अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषयों की प्रोविजनल आंसर-की अभी जारी नहीं की गई है. इन विषयों के प्रश्नपत्रों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था. समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीनों विषयों को लेकर अलग से सार्वजनिक सूचना (Public Notice) जारी की जाएगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए आंसर-की पर आपत्ति (Challenge) दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं और निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. UGC NET जून 2026: एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

NTA के अनुसार, उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं.

चैलेंज विंडो: 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

प्रति प्रश्न शुल्क: 200 रुपये

फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 18 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे

ऐसे करें आंसर-की चैलेंज

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं. प्रत्येक आपत्ति के साथ संबंधित दस्तावेजी प्रमाण (Documentary Evidence) देना अनिवार्य होगा. किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

इन 3 विषयों की आंसर-की बाद में होगी जारी

NTA ने बताया कि अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषयों की प्रोविजनल आंसर-की अभी जारी नहीं की गई है. इन विषयों के प्रश्नपत्रों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था. समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीनों विषयों को लेकर अलग से सार्वजनिक सूचना (Public Notice) जारी की जाएगी.

आधिकारिक वेबसाइट से ही लें जानकारी

NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें.

Share Now