क्रिकेट

UAE vs NED ICC World Cup League Two 2023-27 Scorecard: नीदरलैंड ने यूएई को दिया 273 रनों का टारगेट, स्कॉट एडवर्ड्स ने अर्धशतकीय पारी

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 62वां मुकाबला 6 मई(मंगलवार) को अम्स्टेलवीन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं. इस मैच में यूएई के कप्तान राहुल चोपड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

UAE vs NED ICC World Cup League Two 2023-27 Scorecard: नीदरलैंड ने यूएई को दिया 273 रनों का टारगेट, स्कॉट एडवर्ड्स ने अर्धशतकीय पारी
संयुक्त अरब अमीरात बनाम नीदरलैंड्स (Photo: @KNCBcricket/@EmiratesCricket)

United Arab Emirates National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 62वां मुकाबला 6 मई(मंगलवार) को अम्स्टेलवीन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं. इस मैच में यूएई के कप्तान राहुल चोपड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम ने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया है. नीदरलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए हैं. नीदरलैंड की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने शानदार पारी खेली. स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 78 गेंदों में 74 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया. इसके अलावा मैक्स ओ'डॉड 75 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 शामिल है. जैक लायन कैशेट ने 47 रन बनाए.

यह भी पढें: Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया 'महारिकॉर्ड', एमएस धोनी की बराबरी की, देखें आंकेड़े

इस मैच में नीदरलैंड की शुरुआत शानदार रही. मैक्स ओ'डॉड और माइकल लेविट की सलामी जोड़ी ने 85 रनों की शानदार शुरुआत दिलाई. नीदरलैंड को पहले झटका इतने ही रन पर लगा जब माइकल लेविट 41 रन पर ध्रुव पाराशर का शिकार हो गए. इसके बाद नीदरलैंड ने रन तो बनाए. लेकिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई. वहीं यूएई की ओर से अयान अफ़ज़ल खान ने सबसे ज्यादा 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि सिमरनजीत कांग को 2 विकेट मिला.

इसके अलावा जुनैद सिद्दीकी और ध्रुव पाराशर को एक-एक विकेट मिला. फिलहाल यूएई के सामने 273 रनों का टारगेट है. जिसे हासिल करना इतना आसान नहीं होगा. यूएई के बल्लेबाजों के ऊपर नजरें होगी. जबकि नीदरलैंड की गेंदबाजी इस मैच में इस टोटल को बचाव करना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).