क्रिकेट

Trent Boult New Milestone: ट्रेंट बोल्ट ने टी20 में पूरे किए 300 विकेट, शाहीन अफरीदी को छोड़ा पीछे; अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टी20 मैचों में 300 विकेट लेने की बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिए हैं. मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की. बौल्ट, जो काफी समय से ब्लैक कैप्स के लिए नहीं खेले हैं. लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में चमक रहे हैं.

Trent Boult New Milestone: ट्रेंट बोल्ट ने टी20 में पूरे किए 300 विकेट, शाहीन अफरीदी को छोड़ा पीछे; अपने नाम की बड़ी उपलब्धि
Trent Boult (Photo: X)

Trent Boult New Milestone: न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टी20 मैचों में 300 विकेट लेने की बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिए हैं. मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की. बौल्ट, जो काफी समय से ब्लैक कैप्स के लिए नहीं खेले हैं. लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में चमक रहे हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट लिए और मुंबई 100 रन से मैच जीत लिया. बोल्ट ने इस मैच में यशस्वी जायसवाल को आउट करके अपना 300वां टी20 विकेट हासिल कियाउनका अगला विकेट नितीश राणा का था, जो बोल्ट का 301वां टी20 विकेट था. इससे वह पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी से आगे निकल गए. जिन्होंने सिर्फ 216 पारियों में 300 विकेट लिए थे. बौल्ट के तीसरे विकेट के साथ ही टीम के विकेटों की संख्या 302 हो गई. उन्होंने पाकिस्तान के हारिस रऊफ (301 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढें: Rohit Sharma New Milestone: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6000 रन, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

बोल्ट साउथी और सोढ़ी के साथ इस लिस्ट में जुड़े

बोल्ट 300 से अधिक टी20 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले टिम साउथी (343) और ईश सोढ़ी (310) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. उन्होंने अपने 256वें ​​मैच में यह उपलब्धि हासिल की. खास बात यह है की उनके 83 विकेट अंतरराष्ट्रीय मैचों में आये हैं.

बोल्ट का आईपीएल सफर

2015 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से बोल्ट ने मुंबई इंडियंस सहित पांच फ्रेंचाइजी के लिए खेला है. राजस्थान रॉयल्स में जाने से पहले उन्होंने 2020 और 2021 में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन इस मुंबई में उनकी फिर वापसी हुई. मुंबई इंडियंस ने उन्हें मेगा ऑक्शन 2025 में 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. बोल्ट ने अब तक 115 आईपीएल मैचों में 26.22 की औसत से 136 विकेट लिए हैं. उनके खाते में 2 बार 4 विकेट शामिल हैं.

विदेशी गेंदबाजों में सर्वाधिक पावरप्ले विकेट

बोल्ट आईपीएल में 50 से अधिक पावरप्ले विकेट लेने वाले एकमात्र विदेशी गेंदबाज हैं. उनके नाम 68 विकेट हैं. जो कुल मिलाकर दूसरे सबसे ज्यादा हैं। वह केवल भुवनेश्वर कुमार से पीछे हैं. भुवनेश्वर ने 77 विकेट पॉवरप्ले में लिए हैं. जबकि दीपक चाहर 65 से अधिक पावरप्ले विकेट लेने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं. कुल मिलाकर, बोल्ट ने टी-20 क्रिकेट में पावरप्ले में 27.17 की औसत से 122 विकेट लिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).