DC vs SRH IPL 2024 Preview: आज ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी सनराइजर्स हैदराबाद, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
20 अप्रैल(शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 मैच नंबर 35 नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM बजे होगा.
- Read in
- English
DC vs SRH IPL 2024 Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीज़न के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. यह दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैच है, जिसका वे थोड़ा फायदा उठा सकते है. डीसी ने गुजरात टाइटंस (GT) को दबदबे वाले अंदाज में हराकर आ रही है. डीसी के गेंदबाजों ने जीटी की बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया था. डीसी ने जीटी को आईपीएल 2024 सीज़न का सबसे कम स्कोर बनाते हुए सिर्फ 89 रन पर आउट कर दिया था. डीसी के लिए सही समय पर फॉर्म में वापसी करते हुए मुकेश कुमार ने सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लिए थे. डीसी के लिए अन्य गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने दो-दो विकेट लिए थे. खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला था. लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी के बल्लेबाजों के लिए कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था लेकिन फिर भी चार विकेट खो दिए. यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से रौंदा, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार राजस्थान रॉयल्स; जानें अन्य टीमों का हाल
दूसरी ओर, SRH एक और उच्च स्कोरिंग प्रतियोगिता के बाद आ रही है जहां उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 287 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ लड़ते हुए, एसआरएच ने 25 रनों से जीत हासिल की. SRH की बल्लेबाजी उनकी कुंजी रही है, DC के गेंदबाजों के खिलाफ उतरेगी जो टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ फॉर्म में लौट रहे हैं. SRH आईपीएल 2024 में अब तक खेले गए छह में से चार मैच जीतने में सफल रही है. दूसरी ओर, DC सात मैचों में तीन जीत हासिल करने में सफल रही है.
आईपीएल में डीसी बनाम एसआरएच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(Head To Head): दोनों टीमें 23 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेली हैं जिसमें DC ने 11 मैच जीते हैं. इस बीच SRH ने 12 मैच जीते हैं. घरेलू मैच होने के कारण डीसी को थोड़ा फायदा होगा. दोनों के बीच कोई भी मुकाबला बेनतीजा ख़त्म नहीं हुई है.
डीसी बनाम एसआरएच टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 35 में प्रमुख खिलाड़ी(Key Players): जैक फ़्रेज़र-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, ऋषभ पंत, हेनरिक क्लासेन, मुकेश कुमार, पैट कमिंस ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी. यह भी पढ़ें: जानें ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन है सबसे आगे, यहां देखें पूरी लिस्ट
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): मुकेश कुमार और हेनरिक क्लासेन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वही पैट कमिंस और ऋषभ पंत के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है. यह भी कि SRH की बल्लेबाजी लाइनअप DC की गेंदबाजी लाइनअप पर कैसे प्रतिक्रिया करती है.
DC बनाम SRH टाटा IPL 2024 मैच नंबर 35 कब और कहां आयोजित किया जाएगा?
20 अप्रैल(शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 मैच नंबर 35 नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM बजे होगा.
डीसी बनाम एसआरएच टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 35 की टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में टाटा आईपीएल 2024 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत में टीवी पर डीसी बनाम एसआरएच मैच नंबर 35 का सीधा प्रसारण देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनल देख सकते हैं. वही, भारत में TATA IPL 2024 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार Viacom 18 के ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema के पास हैं. फैंस भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 मैच नंबर 35 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए JioCinema ऐप या वेबसाइट का रुख कर सकते हैं.
डीसी बनाम एसआरएच टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 35 की संभावित प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान)(विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन, मयंक मार्कंडेय
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

