क्रिकेट

IND vs NZ 3rd Test 2024 Day 2 Scorecard: लंच ब्रेक तक, टीम इंडिया ने 5 विकेट पर बनाए 195 रन, न्यूज़ीलैंड अभी भी 40 रन आगे, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का अर्धशतक

आज के दूसरे दिन टीम इंडिया लिए पहली पारी में शुभमन गिल ने सातवां अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया की वापसी कराई हैं. वही, ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंद में अर्धशतक जड़ा लेकिन ईश सोढ़ी ने दोनों युवा खिलाड़ियों के बीच शतकीय साझेदारी को तोड़ा जिसके वजह से भारत को ऋषभ पंत(60) के रूप में पांचवां झटका लगा. लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 195/5 (43) था. गिल(70) और जडेजा(10) रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs NZ 3rd Test 2024 Day 2 Scorecard: लंच ब्रेक तक, टीम इंडिया ने 5 विकेट पर बनाए 195 रन, न्यूज़ीलैंड अभी भी 40 रन आगे, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का अर्धशतक
ऋषभ पंत और शुभमन गिल( Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 1 नवंबर(शुक्रवार) से मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले, पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम  का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन था, आज के दूसरे दिन टीम इंडिया लिए पहली पारी में शुभमन गिल ने सातवां अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया की वापसी कराई हैं. वही, ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंद में अर्धशतक जड़ा लेकिन ईश सोढ़ी ने दोनों युवा खिलाड़ियों के बीच शतकीय साझेदारी को तोड़ा जिसके वजह से भारत को ऋषभ पंत(60) के रूप में पांचवां झटका लगा. लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 195/5 (43) था. गिल(70) और जडेजा(10) रन बनाकर खेल रहे हैं. यह भी पढ़ें: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, ईश सोढ़ी ने ऋषभ पंत को किया आउट

न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से अजाज पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. वही, आज दूसरे दिन एक मात्र सफलता ईश सोढ़ी को मिली है. इससे पहले तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 15 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 65.4 ओवरों में 235 रन बनाकर सिमट गई.

 न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान डेरिल मिशेल ने 129 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. डेरिल मिशेल के अलावा विल यंग ने 71 रन बनाए. टीम इंडिया को आकाश दीप ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की. टीम के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. रवींद्र जडेजा के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).