Where To Watch New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Live Telecast: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं. जॉन कैंपबेल 60 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 45 और ब्रैंडन किंग 78 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर अभी भी 465 रन पीछे है. वेस्टइंडीज ने अगर इसी तरह तीसरे दिन भी बल्लेबाजी की, तो टेस्ट रोमांचक हो सकता है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की. न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से शुरू की थी. कॉन्वे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर अंडर19 एशिया कप में मारी एंट्री, इस दिन पाकिस्तान से होगा मुकाबला
डेवन कॉन्वे ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया. कॉन्वे 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेलकर आउट हुए. ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था. केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए. रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे. माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी. पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे. लैथम ने 246 गेंद पर 1 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे. टेस्ट करियर का ये उनका 15वां शतक था. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए. 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है. सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड विजयी रही थी.
न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का तीसरा दिन कब और कहां खेला जाएगा?
न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा हैं. जिसके तीसरे दिन का खेल 20 दिसम्बर(शनिवार) को भारतीय समयानुसार मैच सुबह 3:30 बजे (IST) से खेला जाएगा.
न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का तीसरा दिन का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का तीसरा दिन का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) करेगा. दर्शक टीवी पर Sony Sports Channels के माध्यम से यह मुकाबला लाइव देख सकते हैं.
न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का तीसरा दिन की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का तीसरा दिन की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर OTTplay Premium के माध्यम से उपलब्ध होगी. इसके अलावा दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव मैच देख सकते हैं.











QuickLY