IND-W vs SL-W ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Live Score Updates: श्रीलंका महिला टीम ने कसा शिकांजा, भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, 150 रन से पहले गिरे 6 विकेट

भारत महिला टीम ने 30.1 ओवर में 145/6 का स्कोर बनाया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन प्रतिका रावल (37) और हरलीन देओल (48) ने पारी को संभालते हुए अहम योगदान दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 21 रनों की तेज़ पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा 16 रन बनाकर क्रीज़ पर डटी हुई हैं.

भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन मुकाबला 30 सितंबर (मंगलवार) को गुवाहाटी(Guwahati ) के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम(Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. जिसमें श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अथापथ्तू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं. वही, भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ख़राब रही लेकिन बारिश के कारण मैच रुका दुबारा शुरू होने के बाद और बाद से बदतर हो गयी है. और मात्र 30 ओवर में 144 रनों पर 6 विकेट गिर गया है. बारिश के कारण रुका श्रीलंका बनाम भारत महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच! जानिए गुवाहाटी मौसम का अपडेट

भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, 150 रन से पहले गिरे 6 विकेट

भारत महिला टीम ने 30.1 ओवर में 145/6 का स्कोर बनाया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन प्रतिका रावल (37) और हरलीन देओल (48) ने पारी को संभालते हुए अहम योगदान दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 21 रनों की तेज़ पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा 16 रन बनाकर क्रीज़ पर डटी हुई हैं. दूसरी ओर श्रीलंका के लिए इनोका राणावीरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और भारतीय पारी की रफ्तार रोक दी. अब भारत को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचने के लिए निचले क्रम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट