IND vs AUS 2nd Test 2024 Day 2 Live Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट (लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर) पर ऑनलाइन देख सकते हैं. लेकिन भारत में प्रशंसकों को AUS बनाम IND दूसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
India National Cricket team vs Australia National Cricket Team Live Telecast: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज( Test Series) का दूसरा मुकाबला 06 दिसम्बर ( शुक्रवार) से एडिलेड(Adelaide) के एडिलेड ओवल(Adelaide Oval) में खेला जा रहा है. जिसके पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 33 ओवर में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए, जिसके कारण टीम इंडिया से मात्र 94 रन पीछे है. टीम के सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने 35 गेंदों में 13 रन बनाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह की सटीक गेंदबाज़ी के सामने अपना विकेट गंवा बैठे. नैथन मैकस्विनी (38*) और मार्नस लाबुशेन (20*) ने पारी को संभालते हुए साझेदारी बनाई. भारतीय गेंदबाज़ों ने दबाव बनाए रखा, खासकर जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने 11 ओवर में केवल 13 रन देकर 1 विकेट लिया. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने भी किफायती गेंदबाज़ी की. यह भी पढ़ें: पहले दिन का खेल ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 1 विकेट खोकर बनाए 86 रन, टीम इंडिया से मात्र 94 रन पीछे, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दूसरे टेस्ट में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने मिलकर पारी को संभाला. पहली पारी में भारत की पूरी टीम 44.1 ओवरों में 180 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से युवा आलराउंडर नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. नितीश रेड्डी के अलावा केएल राहुल ने 37 रन बनाए. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. मिशेल स्टार्क के अलावा स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया इस मैच में वापसी करना चाहेगी.
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट 2024 के दूसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 06 दिसम्बर( शुक्रवार) से एडिलेड के एडिलेड ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 AM से खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का खेल 07 दिसम्बर(शनिवार) को भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 AM से होगा. यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को विकेट की तलाश, मजबूत स्तिथि में ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें दूसरे दिन का पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट 2024 के दूसरे दिन का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट 2024 का लाइव टेलीकास्ट देखने के इच्छुक प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट 2024 के दूसरे दिन का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट (लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर) पर ऑनलाइन देख सकते हैं. लेकिन भारत में प्रशंसकों को AUS बनाम IND दूसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

