AUS vs IND 2nd Test 2024 Day 1 Scorecard: पहले दिन का खेल ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 1 विकेट खोकर बनाए 86 रन, टीम इंडिया से मात्र 94 रन पीछे, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 33 ओवर में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए, जिसके कारण टीम इंडिया से मात्र 94 रन पीछे है. टीम के सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने 35 गेंदों में 13 रन बनाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह की सटीक गेंदबाज़ी के सामने अपना विकेट गंवा बैठे. नैथन मैकस्विनी (38*) और मार्नस लाबुशेन (20*) ने पारी को संभालते हुए साझेदारी बनाई.
India National Cricket team vs Australia National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज( Test Series) का दूसरा मुकाबला 06 दिसम्बर ( शुक्रवार) से एडिलेड(Adelaide) के एडिलेड ओवल(Adelaide Oval) में खेला जा रहा है. जिसके पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 33 ओवर में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए, जिसके कारण टीम इंडिया से मात्र 94 रन पीछे है. टीम के सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने 35 गेंदों में 13 रन बनाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह की सटीक गेंदबाज़ी के सामने अपना विकेट गंवा बैठे. नैथन मैकस्विनी (38*) और मार्नस लाबुशेन (20*) ने पारी को संभालते हुए साझेदारी बनाई. भारतीय गेंदबाज़ों ने दबाव बनाए रखा, खासकर जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने 11 ओवर में केवल 13 रन देकर 1 विकेट लिया. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने भी किफायती गेंदबाज़ी की. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बढ़ाया एडिलेड का पारा, टीम इंडिया की पहली पारी 180 रनों पर सिमटी, मिशेल स्टार्क ने चटकाए 6 विकेट; यहां देखें भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड
दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दूसरे टेस्ट में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने मिलकर पारी को संभाला. पहली पारी में भारत की पूरी टीम 44.1 ओवरों में 180 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से युवा आलराउंडर नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. नितीश रेड्डी के अलावा केएल राहुल ने 37 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. मिशेल स्टार्क के अलावा स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया इस मैच में वापसी करना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

