Australia vs India 2nd Test 2024 Day 1 Scorecard: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बढ़ाया एडिलेड का पारा, टीम इंडिया की पहली पारी 180 रनों पर सिमटी, मिशेल स्टार्क ने चटकाए 6 विकेट; यहां देखें भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल आज यानी छह दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.
Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, Border-Gavaskar Trophy 2024-25 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल आज यानी छह दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला एडिलेड के (Adelaide) एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 295 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में टीम इंडिया का मनोबल काफी बढ़ा हुआ हैं. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. इस टेस्ट सीरीज का रोमांच पहले मैच में टीम इंडिया की जबरदस्त जीत के बाद और भी बढ़ गया है. टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था, जिससे न केवल ऑस्ट्रेलिया बल्कि क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया. अब इस पिंक-बॉल टेस्ट में टीम इंडिया का आत्मविश्वास ऊंचा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सामने अपनी बैटिंग को सुधारने की बड़ी चुनौती है. Australia vs India 2nd Test 2024 Day 1 Live Score Update: टीम इंडिया को लगा नौवां बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए आउट
यहां देखें भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:
2ND Test. WICKET! 44.1: Nitish Kumar Reddy 42(54) ct Travis Head b Mitchell Starc, India 180 all out https://t.co/upjirQCmiV #AUSvIND
— BCCI (@BCCI) December 6, 2024
दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दूसरे टेस्ट में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने मिलकर पारी को संभाला. पहली पारी में भारत की पूरी टीम 44.1 ओवरों में 180 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से युवा आलराउंडर नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. नितीश रेड्डी के अलावा केएल राहुल ने 37 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. मिशेल स्टार्क के अलावा स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया इस मैच में वापसी करना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

