Duleep Trophy 2024: भारत के स्टार क्रिकेटरों की मौजूदगी दलीप ट्रॉफी को बनाएगी खास, इस बार टूर्नामेंट में हैं नई चीजें, देखें फुल शेड्यूल
दलीप ट्रॉफी 5 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जिसमें टीम ए और टीम बी एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. दूसरे मैच में टीम सी और टीम डी एक दूसरे के खिलाफ होंगी. कुल मिलाकर छह मैच 19 सितंबर तक चलेंगे. ये मैच अनंतपुर के रुलर डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में खेले जाएंगे. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई प्रतियोगिता का एक राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करा सकता है
Duleep Trophy 2024 Schedule: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस समय एक ब्रेक पर हैं. श्रीलंका की धरती पर तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत को अब क्रिकेट में अपना अगला मुकाबला 19 सितंबर को खेलना है. 19 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेगी. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से मौजूदा ब्रेक के बीच कई भारतीय सीनियर क्रिकेटरों के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद की जा रही है. बीसीसीआई ने हाल में घरेलू क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के खेलने को महत्वपूर्ण माना है. ऐसे में दलीप ट्रॉफी में स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी की उम्मीद की जा सकती है. यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले की टीम इंडिया की तैयारी
दलीप ट्रॉफी भारत का घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो पहले जोनल फॉर्मेट में खेला जाता था. लेकिन अजीत अगरकर की सिलेक्शन कमेटी ने जोनल सिस्टम की जगह टीम फॉर्मेट को जगह दी है. अब दलीप ट्रॉफी में चार टीमें भाग लेंगी- इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी.
दलीप ट्रॉफी 2024/25 का शेड्यूल
| मैच | तारीख | टीम | समय |
|---|---|---|---|
| 1 | 5 सितंबर, 2024 | टीम ए बनाम टीम बी | सुबह 9:00 बजे |
| 2 | 5 सितंबर, 2024 | टीम सी बनाम टीम डी | सुबह 9:00 बजे |
| 3 | 12 सितंबर, 2024 | टीम ए बनाम टीम डी | सुबह 9:00 बजे |
| 4 | 12 सितंबर, 2024 | टीम बी बनाम टीम सी | सुबह 9:00 बजे |
| 5 | 19 सितंबर, 2024 | टीम बी बनाम टीम डी | सुबह 9:00 बजे |
| 6 | 19 सितंबर, 2024 | टीम ए बनाम टीम सी | सुबह 9:00 बजे |
दलीप ट्रॉफी 5 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जिसमें टीम ए और टीम बी एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. दूसरे मैच में टीम सी और टीम डी एक दूसरे के खिलाफ होंगी. कुल मिलाकर छह मैच 19 सितंबर तक चलेंगे और सभी मुकाबले फर्स्ट क्लास फॉर्मेट में खेले जाएंगे. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए दलीप ट्रॉफी अच्छा ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म साबित हो सकती है. सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होंगे.
ये मैच अनंतपुर के रुलर डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में खेले जाएंगे. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई प्रतियोगिता का एक राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करा सकता है
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

