IND vs ENG 3rd Test 2025 Day 5 Live Streaming: थोड़ी ही देर में शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत लॉर्ड्स टेस्ट मैच के निर्णायक दिन का खेल, यहां जानें कैसे देखें लाइव एक्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 1 (अंग्रेज़ी) जैसे चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How And Where To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (गुरुवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) में खेला जा रहा है. जिसका अंतिम दिन बेहद रोमांचक होने वाला है. टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला है और वह चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 58 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी है. केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं और आज वह ऋषभ पंत के साथ पारी को आगे बढ़ाएंगे, जो अभी खाता खोलने के लिए मैदान में उतरेंगे. मुकाबले की स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि आखिरी दिन का खेल हाई वोल्टेज ड्रामा से भरा होगा. 135 रन दूर भारत, जानें टीम इंडिया की जीत की संभावना

भारत ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो यशस्वी जायसवाल दूसरे ओवर में ही जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए. इसके बाद केएल राहुल और करुण नायर ने साझेदारी से पारी को स्थिरता दी, लेकिन 13वें ओवर में स्कोर 41 पर ही नायर आउट हो गए. फिर कप्तान शुभमन गिल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और पवेलियन लौट गए. इसके बाद भारत ने नाइटवॉचमैन के रूप में आकाश दीप को भेजा, लेकिन वह भी कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. अब पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए जबकि भारत को 135 रन और बनाने हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 2025 मैच के 5वें दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा? 

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (गुरुवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं. जिसके 5वें दिन का खेल 14 जुलाई(सोमवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 PM से शुरू होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 मैच के 5वें दिन का खेल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 1 (अंग्रेज़ी) जैसे चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 मैच के 5वें दिन का खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले को अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो  Disney+ Hotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जा रही है. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर फैंस फ्री या सब्सक्रिप्शन के जरिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. Hotstar पर देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और वैध अकाउंट की जरूरत होगी.

Share Now

Tags

Anderson-Tendulkar Trophy 2025 Anderson–Tendulkar Trophy BCCI ECB ENG vs IND ENG vs IND 2025 England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India How And Where To Watch IND vs ENG 3rd Test 2025 Live Streaming How And Where To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast IND vs ENG IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Preview IND vs ENG 3rd Test 2025 IND vs ENG 3rd Test 2025 Live Streaming IND vs ENG 3rd Test 2025 Preview ind vs eng live IND vs ENG live streaming IND vs ENG Live Streaming Online Ind vs ENG Live Telecast IND vs ENG Preview IND vs ENG Viewing Options India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India vs England india vs england details india vs england head to head records India vs England India vs England 2025 India Vs England Live Streaming India vs England Key Players India Vs England Live Streaming India vs England Live Streaming Online India vs England Live Telecast india vs england mini battle live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming Team India vs England 3rd Test Match tendulkar-anderson trophy Where To Watch IND vs ENG 3rd Test 2025 Live Streaming Where To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ईसीबी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी बीसीसीआई भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड की प्लेयर्स भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\