Thailand vs Saudi Arabia 2nd T20 2025 Scorecard: सऊदी अरबिया ने थाईलैंड को दिया 157 रनों का टारगेट, सरवुत मालीवान और नाराविट नुनताराच ने चटकाए 3-3 विकेट
मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सऊदी अरबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टी20 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में सऊदी अरब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
Thailand National Cricket Team vs Saudi Arabia National Cricket Team 2nd T20 2025 Scorecard: मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सऊदी अरबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टी20 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में सऊदी अरब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सऊदी अरबिया की टीम 19.5 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई. सऊदी अरबिया की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी में खेलने में नाकामयाब रहा. सऊदी अरबिया की ओर से मनन अली ने सबसे ज्यादा रन बनाए. मनन अली ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए. इसके अलावा उस्मान खालिद 20 रन और उस्मान नजीब ने 27 रन का योगदान दिया. इसके अलावा और कोई बल्लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू सका.
सऊदी अरबिया की शुरुआत भी काफी ख़राब हुई. टीम को चौथे ओवर में ही पहला झटका फैसल खान के रूप में लगा. फिर इसके बाद 7वें ओवर में दूसरा झटका लगा और अब्दुल वहीद आउट हो गए. इसके बाद सऊदी अरबिया के बल्लेबाजों के बीच कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई. वहीं थाईलैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. थाईलैंड की ओर से सरवुत मालीवान और नाराविट नुनताराच ने 3-3 विकेट झटके. जबकि विराफन न्गोहुआद और नोफ़ोन सेनामोंट्री को दो-दो विकेट मिला.
फिलहाल थाईलैंड को जीत के लिए 157 रनों की जरुरत है. हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा. पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही है. वहीं सऊदी अरबिया को यह मैच जीतने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. दूसरी पारी में यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

