Anil Kumble का सबसे बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, महज एक विकेट चटकाते ही James Anderson बन जाएंगे दुनिया के तीसरे सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन खर्च कर दो सफलता प्राप्त की. उन्होंने इंग्लैंड के नजरिए से अहम भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को आउट किया.

अनिल कुंबले और जेम्स एंडरसन (Photo Credits: Facebook Instagram)

लंदन, 6 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम (Nottingham) स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड (Trent Bridge Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन खर्च कर दो सफलता प्राप्त की. उन्होंने इंग्लैंड के नजरिए से अहम भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को आउट किया. इस दो विकेट के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) की बराबरी कर ली है. एंडरसन अब एक और सफलता प्राप्त  करने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले को पछाड़कर दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे.

टेस्ट क्रिकेट में अबतक सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के नाम दर्ज है. मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 133 मैच खेलते हुए 230 पारियों में 22.7 की एवरेज से 800 विकेट चटकाए हैं. मुरलीधरन के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का आता है. वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 145 मैच खेलते हुए 273 पारियों में 25.4 की एवरेज से 708 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test Day 2: रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने किया वो कमाल जिसकी उम्मीद कम लोगों ने ही की थी

बात करें अनिल कुंबले के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 132 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 236 पारियों में 29.6 की एवरेज से 619 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 31 बार चार और 35 बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. कुंबले का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 74 रन खर्च कर 10 विकेट है.

इसके अलावा बात करें जेम्स एंडरसन के बारे में तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए खबर लिखे जानें तक 163 टेस्ट मैच की 302 पारियों में 26.61 की एवरेज से 619 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 27 बार चार और 30 बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. एंडरसन का टेस्ट क्रिकेट में अबतक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन खर्च कर सात विकेट है.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल