Shubman Gill Injury: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, उपकप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल- रिपोर्ट्स

चोट की गंभीरता ज्यादा नहीं लग रही, लेकिन मैच शुरू होने तक मेडिकल टीम गिल की हालत पर निगरानी रखेगी. अगर गिल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं उतरते हैं, तो उनकी जगह ओपनिंग के लिए संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, जो भारत के पहले पसंदीदा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और पिछले साल ओपनर के तौर पर तीन शतक भी जमा चुके हैं

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला 14 सितंबर (रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के उपकप्तान और स्टार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में चोटिल हो गए. लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर आई गिल की चोट की खबर ने भारतीय प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच में बारिश का अहम रोल? जानिए कैसा रहेगा दुबई के मौसम का मिजाज

शनिवार को टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रैक्टिस के दौरान शुभमन गिल के दाएं हाथ पर बॉल लगी, जिसके बाद वह तकलीफ में नजर आए. तुरंत टीम फिजियो ने पहुंचकर उनका उपचार किया और गिल मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद वे आइस बॉक्स पर बैठे दिखे और टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और साथी ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार उनका हालचाल लेते दिखे. अभिषेक ने तो गिल की पानी की बोतल भी खोलकर दी, जबकि फिजियो उनकी स्थिति पर नजर रखे रहे. लेकिन कुछ मिनट बाद ही गिल दोबारा नेट्स में लौट आए और बल्लेबाजी शुरू कर दी, जिससे टीम कैंप को थोड़ी राहत मिली.

सूत्रों के अनुसार, चोट की गंभीरता ज्यादा नहीं लग रही, लेकिन मैच शुरू होने तक मेडिकल टीम गिल की हालत पर निगरानी रखेगी. अगर गिल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं उतरते हैं, तो उनकी जगह ओपनिंग के लिए संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, जो भारत के पहले पसंदीदा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और पिछले साल ओपनर के तौर पर तीन शतक भी जमा चुके हैं. सैमसन यूएई के खिलाफ भी टीम में थे, लेकिन आसान लक्ष्य के चलते बल्लेबाजी का मौका उन्हें नहीं मिला था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Preview: धर्मशाला स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क