IND vs SA 2nd Test 2025 Day 3 Scorecard, Tea Break: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई! चाय ब्रेक तक 4 विकेट खोकर जोड़े 102 रन, दक्षिण अफ्रीका 387 रनों से आगे

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में 102/4 रन बना लिए हैं. टीम अभी भी दक्षिण अफ्रीका के विशाल स्कोर के मुकाबले 387 रन पीछे है. यशस्वी जायसवाल ने 97 गेंदों में 58 रनों की संयमित और महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन वे साइमन हार्मर की घूमती गेंद पर आउट हो गए

यशस्वी जयसवाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर (शनिवार) से गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में 102/4 रन बना लिए हैं. टीम अभी भी दक्षिण अफ्रीका के विशाल स्कोर के मुकाबले 387 रन पीछे है. यशस्वी जायसवाल ने 97 गेंदों में 58 रनों की संयमित और महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन वे साइमन हार्मर की घूमती गेंद पर आउट हो गए. KL राहुल ने भी 22 रन बनाकर टीम को स्थिरता देने की कोशिश की, मगर केशव महाराज की गेंद पर कैच थमा बैठे. साई सुदर्शन 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ध्रुव जुरैल 11 गेंदों पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक, केशव महाराज 1, तो साइमन हार्मर को मिला 2 विकेट

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी शानदार रही. मार्को यानसन ने 10 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया और लगातार भारतीय बल्लेबाज़ों को परेशान किया. साइमन हार्मर ने 11 ओवर में 39 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि केशव महाराज ने राहुल को आउट करते हुए भारतीय टॉप ऑर्डर पर दबाव बनाए रखा. भारतीय पारी फिलहाल ऋषभ पंत (6*) और रवींद्र जडेजा (0*) संभाल रहे हैं, लेकिन टीम को बड़ी साझेदारी की सख्त जरूरत है.

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत पर भारी दबाव बना दिया. सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्को यानसन 93 रन बनाकर आउट हुए. एडेन मार्करम (38), रयान रिकेलटन (35), तेंबा बावुमा (41), ट्रिस्टन स्टब्स (49) और काइल वेरेयने (45) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों को पूरे दिन विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा. कुलदीप यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 29.1 ओवर में 115 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\