Akash Deep Visits Ram Mandir With Family: परिवार संग अयोध्या पहुंचे टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप, किए राम मंदिर के दर्शन, देखें तस्वीर

Akash Deep Visits Ram Mandir With Family: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन और राष्ट्रीय टीम में सफल चयन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर पहुंचे. 28 वर्षीय आकाश दीप ने परिवार के साथ राम मंदिर की सीढ़ियों पर खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई. आकाश दीप ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में हिंदी में "जय श्री राम" के साथ हाथ जोड़े इमोजी लगाया. इससे पहले भी आकाश दीप ने पिछले साल 2024 में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले राम मंदिर के दर्शन किए थे.

परिवार संग अयोध्या पहुंचे आकाश दीप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Deep (@akash.deep969)