IND VS AUS, Champions Trophy 2025 Semi Final Fantasy11 Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर, ऐसे बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान वरुण चक्रवर्ती (भारत) को बनाया जा सकता है, जबकि ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.
India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च(मंगलवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. पहले मैच में बांग्लादेश को एकतरफा शिकस्त दी, फिर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण लम्हों में जीत हासिल की. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और सेमीफाइनल में उनका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप फाइनल का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों के बीच मिनी बैटल्स जो तय करेगी मैच का रुख
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन बारिश के कारण उनके दो मैच रद्द हो गए. स्टीव स्मिथ की अगुवाई में टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, हालांकि उनका अभियान बाधित रहा. दुबई की पिच पर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त बढ़त मिल सकती है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

