IND vs ZIM 4th T20I 2024 Preview: जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 में सीरीज पर कब्ज़ा ज़माने पर होगी टीम इंडिया की निगाहें, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
13 जुलाई (शनिवार) को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चौथा टी20 मैच 2024 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 04:30 बजे खेला जाएगा. भारत बनाम ज़िम्बाबवे पहला टी20 2024 मैच का टॉस 04:00 PM को होगा.
- Read in
- English
IND vs ZIM 4th T20I 2024 Preview: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अब तीसरे टी20आई में जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पर 23 रन की जीत के बाद पांच मैचों की टी20आई श्रृंखला में आगे है. पहला टी20आई हारने के बाद शुभमन गिल एंड कंपनी अब श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही है. भारतीय मेंस क्रिकेट टीम 150 टी20आई मैच जीतने वाली पहली टीम भी बन गई. सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाज अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए हैं. उन्होंने कुछ रन रोकने की कोशिश की, लेकिन विकेट नहीं ले पाए, जिससे भारत पर दबाव नहीं बना पाएं. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से हटती है टीम इंडिया, तो आईसीसी टूर्नामेंट पर क्या पड़ेगा प्रभाव, कौन लेगा भारत की जगह, जानें विस्तार से......
शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय युवा ब्रिगेड सीरीज का पहला मैच हारने के बाद मजबूत वापसी की है. अब इस जीत के साथ वे सीरीज अपने नाम करने के लिए उत्सुक होंगे. भारत के लिए पिछले दो मैचों में रुतुराज गायकवाड़ के अलावा हर बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है. इसके अलावा, तेज गेंदबाजों में से कोई एक न एक काफी रन लुटा देता है, जिससे भारत दबाव की स्थिति में आ जाता है. आवेश खान ने दो विकेट लिए, लेकिन अपने चार ओवर के स्पेल में 39 रन भी दिए, जो कि बहुत किफायती नहीं है, लेकिन टी20आई प्रारूप गेंदबाजों के लिए वास्तव में एक कठिन चुनौती है.
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी लाइनअप को सीरीज की शुरुआत से ही काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. भारत के घातक गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सेट होने में परेशानी हो रही है. सिकंदर रजा को भी आगे आकर अपने बल्ले से अच्छी पारी खेलनी चाहिए. वह गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब जिम्बाब्वे को सीरीज में बने रहने के लिए उनकी जरूरत होगी.
टी20 में भारत बनाम जिम्बाब्वे का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(Head To Head): भारत और जिम्बाब्वे कुल 11 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेले हैं, जिसमें भारत ने 8 जीत दर्ज की हैं और जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं. इस मैच पर टीम इंडिया के खिलाड़ी दबदबा बनाए रखना चाहेंगे. यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे को चौथे टी20 में हराकर सीरीज जीतने पर होगी भारतीय युवा ब्रिगेड की नजरें
भारत बनाम जिम्बाब्वे चौथे टी20 2024 मैच के मुख्य खिलाड़ी(Key Players): यशस्वी जायसवाल, सिकंदर रजा, रुतुराज गायकवाड़, डायन मायर्स, खलील अहमद, ब्लेसिंग मुजरबानी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जयसवाल और तेंदई चतारा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वही मिल्टन शुम्बा और मुकेश कुमार के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
भारत बनाम जिम्बाब्वे चौथा टी20 2024 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
13 जुलाई (शनिवार) को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चौथा टी20 मैच 2024 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 04:30 बजे खेला जाएगा. भारत बनाम ज़िम्बाबवे पहला टी20 2024 मैच का टॉस 04:00 PM को होगा.
भारत बनाम जिम्बाब्वे चौथा टी20 2024 मैच का टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20आई सीरीज के आधिकारिक प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20I सीरीज का लाइव प्रसारण देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर जा सकते हैं. भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I के आधिकारिक स्ट्रीमिंग अधिकार सोनी लिव(SonyLiv) के पास हैं और क्रिकेट प्रशंसक सीरीज की आधिकारिक स्ट्रीमिंग के लिए ऐप पर जा सकते हैं.
भारत बनाम जिम्बाब्वे चौथे टी20 2024 मैच का संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन(विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मुकेश कुमार
जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: वेस्ले मधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रेन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

