IND vs ENG 1st Test 2025 Day 2 Scorecard, Inning Break: पहली पारी में 471 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, जायसवाल-शुभमन-पंत के शतक के बाद बिखरा निचला क्रम, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 471 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनने का इंग्लैंड का फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़े.

ऋषभ पंत और शुभमन गिल (Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 471 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनने का इंग्लैंड का फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़े. लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर बनाए 454 रन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जयसवाल ने जड़ा शतक, यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

भारत की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए केएल राहुल (42) और यशस्वी जायसवाल (101) ने 91 रनों की साझेदारी की. राहुल के आउट होने के बाद डेब्यूटेंट साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का एक और शानदार शतक लगाया. उन्होंने 158 गेंदों पर 16 चौकों और 1 छक्के की मदद से 101 रन बनाए.

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने नेतृत्वकारी पारी खेलते हुए 227 गेंदों में 147 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने पंत के साथ मिलकर 209 रनों की साझेदारी कर भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया. पंत ने भी आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए 178 गेंदों में 134 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.

इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और बेन स्टोक्स को 4-4 विकेट मिले जबकि शोएब बशीर ने 1 विकेट लिया। हालांकि, अनुभवी गेंदबाज़ क्रिस वोक्स और ब्राइडन कार्स को कोई खास सफलता नहीं मिली. वोक्स ने 24 ओवर में 103 रन लुटाए और विकेट नहीं निकाल सके. भारत की पारी 113 ओवरों में 471 रनों पर समाप्त हुई. अब भारत की नज़र गेंदबाज़ी पर टिकी है, जहां वे इंग्लैंड को दबाव में लाकर मैच पर पकड़ मज़बूत करना चाहेंगे.

Share Now

Tags

ENG vs IND ENG vs IND 2025 England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India IND vs ENG IND vs ENG 1st Test 2025 Preview IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Preview IND vs ENG Preview India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard India vs England india vs england details india vs england head to head records India Vs England Live Streaming India vs England Mini Battles india vs england test 2025 India win in England India's Likely XI India's Likely XI For 1st Test vs England Indian captain England Test Jasprit Bumrah Probable playing XI of Indian team Rishabh Pant Shubman Gill Team India Team India England tour Virat Kohli WTC 2025-27 इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया इंग्लैंड दौरा भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट 2025 भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय कप्तान इंग्लैंड टेस्ट भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल

\