Team India vs South Africa, 3rd T20I 1st Inning Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 220 रनों का विशाल लक्ष्य, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 13 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया था.
South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team, 3rd T20I Match Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 13 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर है. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. Abhishek Sharma Half Century: अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
India 219/6 in 20 overs (T Varma 107*, A Simelane 2/34) vs South Africa in 3rd T20I#SAvIND #SAvsIND #INDvSA
Live Scorecard https://t.co/AnW3nyY97X
Live Updates https://t.co/IJwqGHgWfB
— CricketNDTV (@CricketNDTV) November 13, 2024
इस बीच तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए.
टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 107 रनों की तूफानी पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 55 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के जड़ें. तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों पर 50 रन बटोरे.
दक्षिण अफ्रीका की टीम को मार्को जेनसन ने संजू सैमसन के रूप में पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एंडिले सिमलेन और केशव महाराज ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. एंडिले सिमलेन और केशव महाराज के अलावा मार्को जानसन ने एक विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 220 रन बनाने हैं. टीम इंडिया यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त लेना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

