IND vs AUS 5th Test 2025 Live Scorecard: टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत, रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन से बाहर, देखें लाइव स्कोरकार्ड

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे. जो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. बुमराह ने कहा कि रोहित ने आराम करने का विकल्प चुना है और चोटिल आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है. साथ ही, शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में वपसी हुई है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: @CricketAus/@BCCI)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर- गवास्कर ट्राफी की 5वां और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी(शुक्रवार) से सिडनी(Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड(Sydney Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसमें रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे. जो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. बुमराह ने कहा कि रोहित ने आराम करने का विकल्प चुना है और चोटिल आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है. साथ ही, शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में वपसी हुई है. यहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आखिरी टेस्ट मैच का लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह(कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

लंच ब्रेक तक मैच का हाल

लंच ब्रेक तक, सत्र पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, जिसमें तीन भारतीय विकेट गिरे. केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जबकि प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले शुभमन गिल भी लंच के समय आउट हो गए, उनका विकेट नाथन लियोन ने लिया. पहले सत्र में थोड़ा ड्रामा भी देखने को मिला, जिसमें विराट कोहली अपनी पहली ही गेंद पर एक करीबी कॉल से बच गए! दूसरे सत्र में वापसी के लिए भारत को बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया को और विकेटों की तलाश होगी. भारत 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

8th Pay Commission: ₹69,000 न्यूनतम वेतन और 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग; AIDEF ने 8वें वेतन आयोग को सौंपा 5-यूनिट फैमिली फॉर्मूला

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड