India Beat West Indies In 2nd Test 2025: टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंद कर किया क्लीन स्वीप, केएल राहुल ने ठोका अर्धशतक, यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड 

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हरा दिया, और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया हैं. चौथे पारी में 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने पांचवें दिन के पहले सत्र में 35.2 ओवर में 3 विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मुकाबला 10 अक्टूबर (शुक्रवार) से 14  अक्टूबर (मंगलवार) तक दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हरा दिया, और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया हैं. चौथे पारी में 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने पांचवें दिन के पहले सत्र में 35.2 ओवर में 3 विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया है. वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरी पारी में केएल राहुल ने जड़ा अपना 20वां अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मात्र 8 रन बनाकर जोमेल वॉरिकन की गेंद पर कैच आउट हुए. इसके बाद साई सुदर्शन ने 39 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन रोस्टन चेज ने उन्हें शाई होप के हाथों कैच करवाया. कप्तान शुभमन गिल ने 13 रन बनाए, उन्हें भी चेज़ ने पवेलियन भेजा. हालांकि केएल राहुल ने जिम्मेदारी निभाते हुए नाबाद 58 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज पार कराई. ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज के लिए वार्रिकन को 1 विकेट और रोस्टन चेज़ को 2 सफलता मिली है.

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी

फॉलो-ऑन झेलने के बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए और अब वह भारत पर 120 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है. मेहमान टीम के लिए जॉन कैंपबेल ने 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि शाई होप ने धैर्य और क्लास का प्रदर्शन करते हुए 103 रन जोड़े. कप्तान रोस्टन चेज़ ने 40 रन का योगदान दिया.  अंतिम चरण में जस्टिन ग्रीव्स ने 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को बड़ी बढ़त दिलाने में मदद की. जेडन सील्स ने भी 32 रन बनाकर अहम सहयोग दिया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाज़ी की और तीन-तीन विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं मिलीं, जबकि रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया. अब भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला हैं.

वेस्टइंडीज की पहली पारी

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रनों पर ऑलआउट कर दिया हैं. तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 270 रनों से पीछे रह गई.  वेस्टइंडीज की शुरुआत कमजोर रही. जॉन कैंपबेल 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने. चंदरपॉल (34) और अथनाज़े (41) ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन टीम को मजबूती नहीं दे सके. शाई होप ने 36 रन जोड़े जबकि कप्तान रोस्टन चेज़ बिना खाता खोले आउट हो गए. विकेटकीपर इमलाच ने 21 और जस्टिन ग्रीव्स ने 17 रन बनाए. निचले क्रम में एंडरसन फिलिप (24*) और खैरी पियरे (23) ने कुछ देर टिकने की कोशिश की. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 82 रन देकर 5 विकेट झटके हैं. रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने एक-एक सफलता दर्ज की हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

भारत की पहली पारी

भारत ने पहली पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए 518/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार नेतृत्व और बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए 196 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपने फॉर्म का जलवा दिखाया और 258 गेंदों पर 175 रन बनाए. उनकी पारी में 22 चौके शामिल रहे, हालांकि वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे. केएल राहुल ने भी अच्छी शुरुआत की और 38 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. नितीश कुमार रेड्डी ने 43 रन बनाए और टीम को तेजी दिलाई. विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने धैर्यपूर्ण 44 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने 34 ओवर में 98 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कप्तान रोस्टन चेस को एक विकेट मिला जबकि बाकी गेंदबाज नाकाम रहे. खैरी पियरे ने 30 ओवर में 120 रन लुटाए और कोई सफलता नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\