क्रिकेट

Taijul Islam New Record: ताइजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट लेकर रचा इतिहास, वसीम अकरम को छोड़ा पीछे, देखें आंकड़े

चटगांव में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने दिन का अंत पांच विकेट लेकर किया. जो खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनका 16वां पांच विकेट हॉल था. इस्लाम ने अपनी गेंदबाजी में बेन कर्रन, निक वेल्च, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा और रिचर्ड न्गारावा को आउट किया.

Taijul Islam New Record: ताइजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट लेकर रचा इतिहास, वसीम अकरम को छोड़ा पीछे, देखें आंकड़े
Taijul Islam (Photo: X)

Taijul Islam New Record: चटगांव में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने दिन का अंत पांच विकेट लेकर किया. जो खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनका 16वां पांच विकेट हॉल था. इस्लाम ने अपनी गेंदबाजी में बेन कर्रन, निक वेल्च, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा और रिचर्ड न्गारावा को आउट किया. तैजुल इस्लाम ने अब तक 27 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट झटके और जिम्बाब्वे को 250 रन के अंदर पहले दिन रोका. इस बीच उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और अपने नाम की एक बड़ी उपलब्धि.

यह भी पढें: IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या! टूर्नामेंट के बीच आई बड़ी खबर, चेयरमैन अरुण धूमल ने नए योजना का किया खुलासा

बता दें की अकरम ने अपने शानदार करियर के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ 47 विकेट चटकाए थे और लेकिन अब ताइजुल उनसे आगे निकल गए हैं. जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 48 विकेट चटकाए हैं. बाएं हाथ के स्पिनर नेजिम्बाब्वे के खिलाफ केवल आठ टेस्ट खेले हैं और अब तक उनके खिलाफ पांच बार पांच विकेट चटकाए हैं. स्पिनरों में, ताइजुल जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जबकि श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन इस सूची में शीर्ष पर हैं. जिन्होंने केवल 14 टेस्ट मैचों में 87 विकेट चटकाए हैं. भारत के अनिल कुंबले और डेनियल विटोरी इस मामले में क्रमशः 38 और 32 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं.

टेस्ट मैचों में जिम्बाब्वे के विरुद्ध सर्वाधिक विकेट

प्लेयर्स  विकेट
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 87
वकार यूनुस (पाकिस्तान) 62
तैजुल इस्लाम (बांग्लादेश) 48
चमिंडा वास (श्रीलंका) 48
वसीम अकरम (पाकिस्तान) 47

टेस्ट मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले दिन का खेल 227/9 पर समाप्त हुआ. निक वेल्च और सीन विलियम्स के अर्धशतकों की मदद से वे एक समय 177/2 के स्कोर पर मैच पर हावी हो रहे थे, लेकिन अंतिम सत्र में मेहमान टीम ने सात विकेट खो दिए और अपनी बढ़त खो दी. ताइजुल के अलावा नईम हसन ने भी अच्छी गेंदबाजी की और दो विकेट चटकाए. उन्होंने विलियम्स को पवेलियन भेजा और फिर जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन को आउट किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).