T20 World Cup: टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

उन्होंने कहा, "यहां बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा विशेष रुप से अंत में, जैसा हमने वेस्टइंडीज में देखा है. हमें आईपीएल देखकर अंदाजा लगेगा कि क्या स्कोर होने वाला है. इसके बाद हम आकलन कर सकेंगे कि विश्वकप में विकेट कैसा रहने वाला है. मुझे संदेह है कि स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएंगे."

मार्क बाउचर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

ग्रेनाडा: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) का कहना है कि यूएई में आईपीएल (IPL) के खत्म होने के बाद पिच खराब हो जाएगी जिस कारण टी20 विश्वकप (T20 World Cup) में कम स्कोर बनेंगे. आईपीएल के शेष मुकाबले 19 सितंबर से यूएई में होंगे जिसका फाइनल 15 अक्टूबर को होगा जबकि टी20 विश्वकप 17 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा. T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

बाउचर ने क्रिकइंफो से कहा, "वे यूएई में आईपीएल खेलेंगे. वहां बहुत सारे ग्राउंड नहीं है और विकेट खराब हो जाएंगे जिस कारण यहां कम स्कोर बनेंगे."

उन्होंने कहा, "यहां बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा विशेष रुप से अंत में, जैसा हमने वेस्टइंडीज में देखा है. हमें आईपीएल देखकर अंदाजा लगेगा कि क्या स्कोर होने वाला है. इसके बाद हम आकलन कर सकेंगे कि विश्वकप में विकेट कैसा रहने वाला है. मुझे संदेह है कि स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएंगे."

बाउचर ने कहा, "हम यूएई में उसी वातावरण में खेलेंगे जैसा वेस्टइंडीज में है. आईपीएल के बाद पिच सूख जाएगी. यह वैसा नहीं रहेगा जैसा हमें दक्षिण अफ्रीका में मिलता है जहां आप 180 से 200 रन तक बना सकते हैं."

दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में पांच मैचों की टी20 सीरीज में विंडीज को 3-2 से हराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें