T20: टी20 क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे तेज अर्धशतक, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व आल राउंडर युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया था. युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 58 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. युवी ने सिर्फ 12 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया था.

युवराज सिंह (Photo Credits: ANI)

मुंबई: टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से जाना जाता है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ओमान, अबुधाबी (Abu Dhabi), दुबई (Dubai) और शारजाह (Sharjah) में होंगे. टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं. ऐसे में टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के बल्ले से तेजी से अर्धशतक निकलता हैं. IPL 2021 : MS Dhoni ने सीएसके के लिए पूरे किए 100 कैच

बिग बैश लीग में वेस्ट इंडीज के विस्फोटक क्रिस गेल ने सिर्फ 12 गेंदों में धुआंधार अर्धशतक जड़ा था. गेल ने युवराज सिंह द्वारा 2007 वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए सबसे तेज़ टी20 अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. गेल ने उस पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए थे.

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व आल राउंडर युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया था. युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 58 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. युवी ने सिर्फ 12 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया था, जिसमें स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के शामिल थे.

टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

युवराज सिंह - 12 गेंद

क्रिस गेल - 12 गेंद

हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई - 12 गेंद

मार्कस ट्रेस्कोथिक - 13 गेंद

मिर्जा अहसान - 13 गेंद

युवराज सिंह और क्रिस गेल के बाद अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई ने भी सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. 2018 में हज़रतुल्लाह ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में 17 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 62 रन बनाए थे. इस लिस्ट में इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक भी शामिल हैं. ट्रेस्कोथिक ने 2010 में हैम्पशायर के खिलाफ समरसेट की तरफ से 13 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रिया के मिर्जा अहसान हैं, जिन्होंने 2019 में 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने 14 गेंदों में अर्धशतक ठोका हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Dream11 Prediction: शारजाह में आज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स