Suryakumar Yadav Record: सूर्यकुमार यादव ने T20 क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, इस मामले में एमएस धोनी और सुरेश रैना को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. पहले टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने ने 47 रनों की पारी खेलते ही एमएस धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है.

सूर्यकुमार यादव ( Photo Credit: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के युवा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पिछले कुछ समय से बेहद ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई बड़े मैच जिताए हैं. साल 2022 में वह टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज हैं. उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) को पीछे छोड़ दिया है.

शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा था. टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रहीं. जब सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी निभाई. सूर्याकुमार यादव ने 34 गेंदों में शानदार 47 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव अपने अर्धशतक से चूक गए और टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए. IND vs NZ 2nd T20: लखनऊ में बेहतरीन है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं हैं राह; आंकड़ों पर एक नजर

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है.

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 4008 रन

रोहित शर्मा- 3853 रन

केएल राहुल- 2265

शिखर धवन- 1759

सूर्यकुमार यादव-1625 रन

एमएस धोनी-1617 रन

सुरेश रैना-1605 रन

 

पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी की नई कहानी लिखी है. सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों ओर बड़े स्ट्रोक लगाने के लिए मशहूर हैं और नंबर चार पर टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए 46 मैच की 44 पारियों में कुल 1625 रन बना लिए हैं, जिसमें तीन तूफानी शतक भी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\