Sudarsan Pattnaik’s Sand Sculpture For Indian Women’s Team: सुदर्शन पटनायक की खास रेत कला से पुरी बीच पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत का मनाया रंगीन जश्न, देखें वीडियो

2025 के आईसीसी महिला विश्व कप में अपने प्रदर्शन से उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है. एक कलाकार के रूप में, मैं अपनी कला के माध्यम से अपनी टीम को सलाम और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैंने अपनी भारतीय टीम को बधाई देने के लिए बल्ले तथा गेंद की एक कलाकृति बनाई है.

Sudarsan Pattnaik’s Special Sand Sculpture (Photo Credit: X/@sudarsansand)

Sudarsan Pattnaik’s Sand Sculpture For Indian Women’s Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर पहली बार आईसीसी वनडे महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. देशभर में जश्न का माहौल है. इस बीच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रेत शिल्पकार सुदर्शन पटनायक ने टीम इंडिया की जीत के बाद पुरी बीच पर रेत की कलाकृति बनाई. सुदर्शन पटनायक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जिस तरह भारत की महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है. उसने पूरी दुनिया को भारत की नारी शक्ति का साक्षात्कार कराया है. दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला टीम ने जीता पहला विश्व कप खिताब, देखें IND-W बनाम SA-W मैच का पूरा हाइलाइट्स

2025 के आईसीसी महिला विश्व कप में अपने प्रदर्शन से उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है. एक कलाकार के रूप में, मैं अपनी कला के माध्यम से अपनी टीम को सलाम और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैंने अपनी भारतीय टीम को बधाई देने के लिए बल्ले तथा गेंद की एक कलाकृति बनाई है. 2 नवंबर को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को देखने के लिए टीम इंडिया पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे.

 

Sudarsan Pattnaik’s Special Sand Sculpture

इस मैच में महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से मात दी. हालांकि, एक वक्त ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लेगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से निरंतर अंतराल पर विकेट लेने का सिलसिला जारी रखा.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए. भारत की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया. दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए. शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके.

 

Share Now

Tags

harmanpreet kaur ICC Women's World Cup ICC Women's World Cup 2025 ICC Women’s World 2025 Final IND vs SA IND-W vs SA-W IND-W vs SA-W Women World Cup Final 2025 Highlights India India beat South Africa for historic first World Cup title India vs South Africa India vs south Africa woman World Cup final match highlights India vs South Africa World Cup 2025 Match Highlights India vs South Africa World Cup title India Women vs South Africa Women India women's national cricket team India Women’s Cricket Team India Women’s National Cricket Team vs South Africa Women’s National Cricket Team Indian Women vs South Africa Women Streaming Laura Wolvaardt live breaking news headlines Navi Mumbai Weather Navi Mumbai Weather Report SA vs IND SA-W vs IND-W South Africa South Africa vs India South Africa Women vs India Women South Africa Women's Cricket Team South Africa women's national cricket team vs India Women's National Cricket Team South Africa Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Scorecard South Africa Women’s National Cricket Team women's world cup Women's World Cup 2025 आईसीसी महिला विश्व कप आईसीसी महिला विश्व कप 2025 दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यू बनाम यूएई डब्ल्यू दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नवी मुंबई का मौसम भारत भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका भारतीय महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला विश्व कप महिला विश्व कप 2025 लॉरा वोल्वार्ड्ट

\