Sri Lanka Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025 18th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो वनडे में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका की टीम का पिछला मैच खराब मौसम के वजह से रद्द हो गया था. पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम दो पॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. पिछले मैच में श्रीलंका की टीम की तरफ से चमारी अथापथु और नीलाक्षी डी सिल्वा ने अर्धशतक लगाए हैं. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है.

श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 18th Match Live Toss And Scorecard Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला आज यानी 17 अक्टूबर को श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, एक मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं. श्रीलंका की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL W vs SA W 18th ODI Match Playing XI)

श्रीलंका महिला (SL W Playing XI): विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), पिउमी वत्सला बदलगे, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा.

दक्षिण अफ्रीका महिला (SA W Playing XI): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, मारिज़ैन कप्प, काराबो मेसो (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, नोंदुमिसो शंगासे, मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा.

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Match Scorecard)

श्रीलंका की टीम का पिछला मैच खराब मौसम के वजह से रद्द हो गया था. पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम दो पॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. पिछले मैच में श्रीलंका की टीम की तरफ से चमारी अथापथु और नीलाक्षी डी सिल्वा ने अर्धशतक लगाए हैं. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. पिछले मैच में क्लो ट्रायॉन ने शानदार प्रदर्शन किया था. दक्षिण अफ्रीका की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने के ऊपर रहेगी तो श्रीलंका इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल मुकाबला साल 2025 में ही एक ट्राई नेशन सीरीज के दौरान खेला गया था. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कोलंबो के मैदान पर 316 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए श्रीलंका को 76 रनों से धूल चटाई थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंका की टीम ट्राई सीरीज में मिली हार का बदला दक्षिण अफ्रीका से वर्ल्ड कप के मंच पर ले पाती है या नहीं.

नोट: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

COLOMBO ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Live Streaming ICC वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 R Premadasa Stadium SL W vs SA W SL W vs SA W Live Score Update SL W vs SA W Live Scorecard SL W vs SA W Live Toss Update SL W vs SA W Satta Bazar SL W vs SA W Satta Bazar Rate SL-W vs SA-W Live Streaming SL-W vs SA-W Live Telecast South Africa (Women) south africa women vs sri lanka women South Africa Women vs Sri Lanka Women Live Streaming South Africa Women vs Sri Lanka Women Live Telecast South Africa Women’s National Cricket Team Sri Lanka Women Sri Lanka Women vs South Africa Women Live Score Upate Sri Lanka Women vs South Africa Women Live Streaming In India Sri Lanka Women vs South Africa Women Live Streaming In Sri Lanka Sri Lanka Women vs South Africa Women Match Scorecard Sri Lanka women's national cricket team Sri Lanka Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Sri Lanka Women’s National Cricket Team vs South Africa Women’s National Cricket Team Match Scorecard Where To Watch Sri Lanka Women’s National Cricket Team vs South Africa Women’s National Cricket Team Match Live Telecast आर. प्रेमदासा स्टेडियम एसएल डब्ल्यू बनाम एसए डब्ल्यू लाइव स्कोर अपडेट कोलंबो दक्षिण अफ्रीका (महिला) दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका महिला श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

\