Sri Lanka Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 18th Match Satta Bazar Favorite Team: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला आज यानी 17 अक्टूबर को श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, एक मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं. श्रीलंका की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025 18th Match Toss Winner Prediction: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलंबो में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
श्रीलंका की टीम का पिछला मैच खराब मौसम के वजह से रद्द हो गया था. पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम दो पॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. पिछले मैच में श्रीलंका की टीम की तरफ से चमारी अथापथु और नीलाक्षी डी सिल्वा ने अर्धशतक लगाए हैं. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. पिछले मैच में क्लो ट्रायॉन ने शानदार प्रदर्शन किया था. दक्षिण अफ्रीका की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने के ऊपर रहेगी तो श्रीलंका इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल मुकाबला साल 2025 में ही एक ट्राई नेशन सीरीज के दौरान खेला गया था. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कोलंबो के मैदान पर 316 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए श्रीलंका को 76 रनों से धूल चटाई थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंका की टीम ट्राई सीरीज में मिली हार का बदला दक्षिण अफ्रीका से वर्ल्ड कप के मंच पर ले पाती है या नहीं.
श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL W vs SA W ODI Head To Head Record)
श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 25 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका महिला की टीम को महज छह मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला.
श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SL W vs SA W Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (SL W vs SA W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन श्रीलंका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY