Sri Lanka Women Beat Bangladesh Women, 2nd Match Scorecard: दूसरे वार्मअप मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 34 रनों से हराया, सुगंधिका कुमारी और इनोशी प्रियदर्शनी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL-W बनाम BAN-W के मैच का स्कोरकार्ड
टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के टीम की शुरूआत शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 37 रन जोड़ दिए. श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 144 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से हसनी परेरा ने सबसे ज्यादा 43 रनों की शानदार पारी खेली.
Sri Lanka Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup Warm-up Matches, 2024 2nd Match: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2024) का आगाज 3 अक्टूबर से होने वाला हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरे साल आयोजन होने जा रहा है. इस साल यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट का यह नौवां सीजन तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा. इस बीच आज से इस टूर्नामेंट का वार्मअप मुकाबला खेला जा रहा हैं. वार्मअप का दूसरा मुकाबला श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के आईसीसी अकादमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को 34 रनों से हरा दिया हैं. Sri Lanka Women vs Bangladesh Women, 2nd Match Scorecard: दूसरे वार्मअप मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 144 रनों का लक्ष्य, हसनी परेरा ने खेली 43 रन की उम्दा पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इससे पहले दूसरे वार्मअप मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के टीम की शुरूआत शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 37 रन जोड़ दिए. श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 144 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से हसनी परेरा ने सबसे ज्यादा 43 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान हसनी परेरा ने 39 गेंदों पर तीन चौके लगाई. हसनी परेरा के अलावा नीलाक्षी डी सिल्वा 30 रन बनाई.
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. बांग्लादेश की ओर से शोर्ना एक्टर दो विकेट अपने नाम की. शोर्ना एक्टर के अलावा राबेया खान, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून और जहांआरा आलम को एक-एक विकेट मिले. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 145 रन बनाने थे.
यहां देखें SL-W बनाम BAN-W के मैच का स्कोरकार्ड:
Warm-up | ICC Women’s T20 World Cup
Bangladesh Women 🆚 Sri Lanka Women
Sri Lanka Women won by 33 runs
Photo Credit: ICC/Getty#BCB #Cricket #T20WorldCup pic.twitter.com/a7znXPfyXO
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 28, 2024
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश महिला के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 39 रन पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद निगार सुल्ताना और शोर्ना अख्तर ने पारी को संभाला. बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 110 रन ही बना सकीं. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा नाबाद 30 रनों की पारी खेली. निगार सुल्ताना के अलावा ताज दिशा बिस्वास 25 रन बनाई. श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम की. सुगंधिका कुमारी के अलावा इनोशी प्रियदर्शनी ने दो विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

