Sri Lanka vs Pakistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दांबुला में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच रद्द हो गया था.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Score Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. वहीं, दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan, 3rd T20I Match Preview: आज श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा तीसरा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इस सीरीज के लिए टीम की कमान दसुन शनाका को सौंपी गई है और टीम में अनुभवी और नए चेहरों का बढ़िया कॉम्बिनेशन हैं. श्रीलंका अपने भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका और कुसल मेंडिस के साथ मैदान में उतरेगी. निसंका शानदार फॉर्म में हैं. मिडिल आर्डर में श्रीलंका के पास कुसल परेरा और चरित असलंका हैं, जो टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा मुख्य स्पिनर होंगे. मथीशा पथिराना का पिछला सीज़न उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन एक गेंदबाज़ के रूप में उनकी क्षमताओं को कम करके नहीं आंका जा सकता हैं.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा कर रहे हैं. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.

इन दोनों के बीच पिछले साल ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया था जिसमें पाकिस्तान 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है. इस सीरीज़ में दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ रणनीति के साथ उतरने और संयोजन को मज़बूत करने की कोशिश करेंगी.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच रद्द हो गया था.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\